Home Breaking News राम रहीम की तबीयत खराब, हरियाणा की रोहतक जेल से लाए गए दिल्ली
Breaking NewsTop Newsपंजाबराज्यहरियाणा

राम रहीम की तबीयत खराब, हरियाणा की रोहतक जेल से लाए गए दिल्ली

Share
Share

दो साध्वी से दुष्कर्म और एक पत्रकार की हत्या मामले में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम एक बार फिर चर्चा में हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के हवाले से खबर आ रही है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एंडोस्कोपी के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  में लाया गया है। यहां पर गुरमीत राम रहीम को निगरानी में रखा जाएगा और इस दौरान कुछ जरूरी जांच भी की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

[ads1]

बता दें कि पिछले महीने कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल  में भर्ती कराया गया था। यहां पर हनीप्रीत इस मौके पर राम रहीम से मिलने भी पहुंची थीं। 15 जून तक का हनीप्रीत का अटेंडेंट पास बना हुआ थी, लेकिन बाद में जेल मैनु्अल की वजह से उसका पास रद हो गया था।

[ads2]

 

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में 2 साध्वियों से दुष्कर्म और एक पत्रकार की हत्या के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे हैं। जेल की मैनुअल के अनुसार उससे उसके परिवार का कोई सदस्य या अन्य कोई मिलने नहीं आ सकता है, जिसके चलते रोहतक जेल प्रशासन के विरोध के बाद मेदांता अस्पताल ने हनीप्रीत का पास निरस्त कर दिया था।

[ads3]

दरअसल, राम रहीम ने 3 जून को पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद रोहतक में PGIMS अस्पताल में  मेडिकल चेकअप हुआ था। इस दौरान राम रहीम ने PGIMS रोहतक में कोविड टेस्ट कराने से मना कर दिया था। इसके बाद राम रहीम को आगे की जांच के लिए भारी पुलिस सुरक्षा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में जब उसका कोरोना टेस्ट हुआ तो पता चला कि वह कोविड-पॉजिटिव है, हालांकि बाद में रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

[ads4]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...