Home Top News उत्तर प्रदेश : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का बेटा अनिल गिरफ्तार, जालसाजी के मामले में पुलिस ने दबोचा
Top Newsउत्तर प्रदेशजुर्म

उत्तर प्रदेश : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का बेटा अनिल गिरफ्तार, जालसाजी के मामले में पुलिस ने दबोचा

Share
Share

लखनऊ। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।  अनिल के खिलाफ जालसाजी समेत कई मामलों में गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज था।

राजधानी पुलिस काफी समय से अनिल की तलाश कर रही थी, जिसे गुरुवार दोपहर में दबोच लिया गया। गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज थी। गायत्री के पूर्व परिचित व उनकी कंपनी में काम करने वाले ब्रिज भवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री व उनके बेटे समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। अनिल प्रजापति कोर्ट में पेशी पर आए अपने पिता से मिलने आया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजू गोप हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद : पुलिस ने कालूबथान ओपी क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या...

मॉडलिंग एंकरिंग में अच्छा काम कर रही हैं प्रियंका भारद्वाज

मुंबई – प्रियंका भारद्वाज जो की चंडीगढ़ की रहने वाली है।ओर प्रियंका...