Home Breaking News Top News “तेजी से सुधर रही है अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ बढ़ रहे हैं भारत के कदम”
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

“तेजी से सुधर रही है अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ बढ़ रहे हैं भारत के कदम”

Share
Share

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। भारत अब एक विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा मे अग्रसर है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के सामने आने के बाद, देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार दर्ज किया जा रहा है।

पीयूष गोयल ने कहा, “आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ कदम आगे बढ़ा रहा है। इसके साथ ही अब ग्लोबल इकनामी में भारत की भूमिका भी महत्वपूर्ण होने जा रही है।”

गोयल ने कहा कि सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किए बिना भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का सपना संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के इस युग में भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज को आत्मनिर्भर भारत अभियान कहा गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि इस बड़े राहत पैकेज के साथ, भारत में लोगों को काम करने की सुविधा प्रदान की जाएगी और यह कोशिश की जाएगी कि अगले कुछ वर्षों में, भारत अपनी अधिकांश जरूरतों के लिए खुद पर निर्भर हो जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

कपूरथला से बांग्लादेश के लिए 19 LHB कोचों का पहला रेक तैयार

कपूरथला रेल डिब्बा कारखाने ने बांग्लादेश रेलवे के लिए तैयार किए 19...