Home Breaking News यूपी-बिहार-एमपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- देशभर के मौसम का हाल
Breaking NewsTop Newsदिल्लीबिहार

यूपी-बिहार-एमपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- देशभर के मौसम का हाल

Share
Share

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी बिहार एमपी झारखंड छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

देश के कई हिस्सों में मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के मुताबिक पंजाब में अगले 48-72 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। आज राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में इसके अच्छी तरह से जगह बनाने और बाद के 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं राजस्थान के बाकी हिस्सों मध्य प्रदेश सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ ओडिशा और विदर्भ में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

[ads1]

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

स्काईमेट वेदर के मुताबित अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, केरल, विदर्भ, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान के पश्चिमी भाग, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

[ads2]

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मानसून के कारण एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

[ads3]

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि, अगले तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना हैं। मौसम केन्द्र ने सभी जिलों के लिए रेड व यलो अलर्ट जारी किया है। साथ जनता को सावधान किया है कि सतर्क रहें। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश तो होगी पर यह अलग-अलग दिन अलग-अलग जिलों में होगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

[ads4]

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

बिहार में मौसम में बदलाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में वज्रपात की आशंका जताई गई है। लोगों से घर के बाहर न निकलने की अपील गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक मध्यम से घने बादल बने रहने की भविष्‍यवाणी की है। इस दौरान अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

[ads5]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 143 आवेदनों की समीक्षा।

139 आवेदन को स्टेज-03 पर भेजने का लिया गया निर्णय। बेतिया। प्रधानमंत्री...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में 30,000 पुलिसवाले, AI चश्मे से कैसे पकड़े जाएंगे अपराधी?

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए 30,000 जवान तैनात किए।...