Home Breaking News सरकार चर्चा के लिए तैयार है,भाजपा के पास भी कांग्रेस पार्टी से पूछने के लिए कई तीखे सवाल-भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय न्यूज

सरकार चर्चा के लिए तैयार है,भाजपा के पास भी कांग्रेस पार्टी से पूछने के लिए कई तीखे सवाल-भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद

Share
Share

 संसद में लगातार चल रहे गतिरोध पर भाजपा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान साफ कर दिया है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इसको लेकर न तो तैयार है और न ही गंभीर है। उन्‍होंने विपक्षी नेता द्वारा सरकार के मंत्री के हाथों से पेपर छीनकर फाड़ने और उसको हवा में उछालने की भी कड़ी आलोचना की है। उनका कहना था कि पेगासस पर जब मंत्री अपनी बात सदन में रख रहे थे तभी इन लोगों ने उस पेपर को फाड़ दिया। इन लोगों में कोई गंभीरता नहीं है। उन्‍होंने ये भी कहा कि भाजपा के पास भी कांग्रेस पार्टी से पूछने के लिए कई तीखे सवाल हैं जिनका जवाब सदन के जरिए उन्‍हें चाहिए।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान कांग्रेस पर सवाल भी दागा और पूछा कि क्‍या कांग्रेस और विपक्ष वास्‍तव में संसद में चर्चा चाहते हैं या नहीं। उन्‍होंने कहा कि जिस पेगासस के मुद्दे पर विपक्ष हो-हल्‍ला मचा रहा है और चर्चा की मांग कर रहा है, क्‍या उन्‍होंने इसका आज तक कोई सबूत भी दिया है कि इनका फोन टेप हुआ या नहीं। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष कोविड-19 को लेकर भी गंभीर नहीं है। जब-जब पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बारे में बैठक बुलाई उसमें कांग्रेस कभी शामिल नहीं हुई। उसकी इस मुद्दे पर इतनी ही गंभीरता है। रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 के बाद से करीब 50 साल शासन किया है। लेकिन अब जबकि वो सत्‍ता से बाहर है तो उसका व्‍यवहार बिल्‍कुल अलग है। ये देश भी जानना चाहता है कि कांग्रेस का ये व्‍यवहार कितना उचित है।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा नेता ने कहा है कि सदन को लेकर कांग्रेस का एक सीधा नियम है। जब तक परिवार का हित रहेगा तब तक वो संसद को चलने देगी और जब ऐसा नहीं होगा तो वो संसद नहीं चलने देगी। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने इस मौके पर ओलंपिक हॉकी में कांस्‍य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की भी जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि हॉकी में भारत की जीत से देश में खुशी और उल्‍लास का माहौल है। इसके अलावा उन्‍होंने 5 अगस्‍त के दिन को बेहद शुभ बताया और कहा कि दो वर्ष पहले आज ही के दिन जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म किया गया था। पिछले वर्ष आज ही के दिन भगवान राम के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ था।

[ads1

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर जनाक्रोश मार्च

धनबाद (झारखंड) : आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर झारखंड में बढ़ते...

धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार

चोरी की 13 मोटरसाइकिल समेत लॉक तोड़ने वाला औजार बरामद गिरफ्तार आरोपियों...

मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन – एसएसपी धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त...

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या

धनबाद (झारखंड) : गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग...