Home Breaking News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ के हालात पर जिलाधिकारी से की बात
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ के हालात पर जिलाधिकारी से की बात

Share
Share

वाराणसी-दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे तक 72.02 मीटर मापा गया। यदि बढ़ाव ऐसे ही होता रहा तो आगमी दो दिनों में बाढ़ के उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर तक जल स्तर पहुंच जाएगा। बनारस की सड़कों पर गाड़ियों की बजाय नावें चलने लगेंगी। बुधवार की सुबह वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जिलाधिकारी से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा से टेलीफोन पर बात कर शहर में बाढ़ के बारे में हाल जाना। इस दौरान टेलीफोनिक वार्ता के दौरान पीएम को डीएम कौशल राज शर्मा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हाल और राहत और बचाव कार्यों के अलावा राहत सामग्री वितवरण के बारे में भी जानकारी दी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गंगा के किनारे बस्तियां डूब गई हैं। अब तक सामनेघाट क्षेत्र में सड़कों पर पानी आ गया है। दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया की ओर पानी बढ़ चला है। मणिकर्णिका घाट पर गलियों में पानी भर गया है। नाव से शव घाट तक जा रहे हैं। मंदिर के छत पर शवदाह हो रहा है। कमोवेश ऐसे ही हालात हरिश्चंद्र घाट का भी है। सबसे ऊंची सीढ़ी पर दाह संस्कार किया जा रहा है। सर्वाधिक प्रभावित इलाका गंगा की सहायक नदी वरुणा के किनारे है। पुराना पुल, सरैंया, पुलकोहना, शैलपुत्री, लक्खीघाट, ढेलवरिया, चौकाघाट, हुकुलगंज, वरुणा पुल आदि इलाके में पानी भर गया है। इससे वरुणा नदी से जुड़े नाले भी ऊफान पर हैं। नरोखर नाला का पानी वरुणा नदी से करीब दो किलोमीटर दूर तक इलाके को प्रभावित कर दिया है। सोनातालाब इलाके की गलियों व सड़कों पर नाला का पानी भर गया है। गंगा किनारे पक्के महाल की कई गलियों में अब नावें चलने लगी हैं।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बढ़ने का था अनुमान, अब स्थिर होने की ओर गंगा : केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी अनुमानित जल बढ़ाव के आकलन पर गौर किया जाए तो अब गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी ठहर जाएगी। अनुमान के मुताबिक 11 अगस्त को सुबह आठ बजे तक गंगा का जल स्तर 71.90 मीटर होगा। यदि ऐसा हुआ तो दो दिनों में गंगा का जल स्तर स्थित होने के साथ ही घटाव की ओर रुख कर लेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तेज रफ्तार से बढ़ाव जारी है।वाराणसी में गंगा जल स्तर के प्रमुख बिंदुचेतावनी बिंदु 70.262 मीटरखतरा का निशान 71.262 मीटर,बाढ़ का उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

कपूरथला से बांग्लादेश के लिए 19 LHB कोचों का पहला रेक तैयार

कपूरथला रेल डिब्बा कारखाने ने बांग्लादेश रेलवे के लिए तैयार किए 19...