Home Breaking News जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद, कहा-संसद में पास होना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशधर्मराज्य

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद, कहा-संसद में पास होना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून

Share
Share

जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने पत्रकार वार्ता में कहा बढ़ती जनसंख्या देश की प्रमुख समस्या है। इसके नियंत्रण के लिए कानून बनने में देरी संदेह पैदा कर रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून प्रदेश सरकार पर छोड़ने के बजाए संसद में पास होना चाहिए। यतींद्रानंद महाराज लखनऊ से एक निजी कार्यक्रम के तहत जनपद में आए हुए थे। उन्होंने कहा देश के हित के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए उसके दायरे में सभी धर्म के लोगों को रखा जाए। उन्होंने कहा कि बेवजह की देरी ठीक नहीं।

[ads1]

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बाला जी मंदिर को अधिग्रहीत करने की घोषणा की है जबकि अभी कुछ दिन पूर्व ही वहां के महाराज जी की मृत्यु हुई। उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई और कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस का यह कदम उसके ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसी का जीवन पूरा होने वाला होता है तो वह अच्छा काम करता है। कांग्रेस को चाहिए जाते जाते कुछ अच्छा कर दे, जिससे उसका नाम हो। मतांतरण के प्रश्न पर उन्होंने कहा यह गंभीर समस्या है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह तेजी से चल रहा है। मतांतरण को रोकने के लिए सरकार को कड़ा कानून बनाना होगा। जितने भी मदरसे संचालित हो रहे हैं उन पर सरकार का नियंत्रण जरूरी है

[ads2]

मदरसों का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी के नियंत्रण में होना चाहिए। महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं की हत्या मामले में कहा जहां जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंदुओं व साधु संतों का जीवन संकट में है। महाराष्ट्र की सरकार भी कांग्रेस के नियंत्रण में है इसलिए वहां ऐसा हुआ है। हम लोगों ने दोषियों को सजा मिले इसके लिए काफी प्रयास किए। अभी लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक जारी रहेगी

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...

उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

मेयर ने नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण कुमार चौहान को दिलाई शपथ। धनबाद...

Golu Devta Temple का घंटियों का रहस्य: मनोकामना पूरी तो घंटी बांधो!

Golu Devta Temple अल्मोड़ा: न्याय के देवता को स्टांप पेपर पर अर्जी,...

Kharmas 2026 कब लगेगा? 15 मार्च से शुभ कार्य रुक जाएंगे!

Kharmas 2026 : 15 मार्च सुबह 1:08 बजे सूर्य मीन राशि प्रवेश...