Home Breaking News सोमनाथ मंदिर परिसर में पीएम मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे वर्चुअल शिलान्‍यास
Breaking NewsTop Newsगुजरातराज्यराष्ट्रीय न्यूज

सोमनाथ मंदिर परिसर में पीएम मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे वर्चुअल शिलान्‍यास

Share
Share

गुजरात के एतिहासिक सोमनाथ मंदिर परिसर में पार्वती माता के मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में दिल्‍ली से वर्चुअल शिलान्‍यास करेंगे। इस खास अवसर पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति सोमनाथ मंदिर में पहुंच चुके हैं। माता पार्वती का यह मंदिर श्‍वेत पत्‍थरों से बनाया जाएगा तथा इसकी ऊंचाई 71 फीट होगी। सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट के ट्रस्‍टी पी के लहरी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर के ठीक सामने पार्वती माता के मंदिर का निर्माण होगा। सफेद पत्‍थरों से बनने वाले इस मंदिर की ऊंचाई 71 फीट की होगी तथा अपने आप में ऐसा पहला मंदिर होगा। 

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानें क्‍या होगी मंदिर की विशेषता-मंदिर 66 स्‍तंभों पर बनेगा तथा इसका क्षेत्रफल 18891 फीट होगा जिसमें गर्भगृह सभा मंडप, माताजी की सभा जैसे खंड होंगे। सोमनाथ मंदिर की तरह ही इस मंदिर के दक्षिण भाग से समुद्र का दर्शन होगा। ट्रस्‍टी जे डी परमार ने बताया कि भगवान शिव के मंदिर के पास शिव पंचायत की परंपरा है इसी को ध्‍यान में रखते हुए यहां पर पार्वती मंदिर के निर्माण का संकल्‍प लिया गया था। शिव पंचायत में भगवान गणपति, गंगाजी, हनुमान जी की प्रतिमाएं भी होती हैं।गौरतलब है कि यह न्‍यास गिर-सोमनाथ जिले में प्रभास पाटन कस्‍बे में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के कार्यों का प्रबंधन करता है। न्‍यास के सचिव प्रवीण लाहेरी से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी यहां तीन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, साथ ही मुख्‍य मंदिर के पास 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्वती मंदिर की वर्चुअल तरीके से आधारशिला रखेंगे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस खास कार्यक्रम का आयोजन सोमनाथ मंदिर के राम मंदिर सभागार में आज (शुक्रवार) किया जाएगाइन परियोजनाओं के अंतर्गत मंदिर के पीछे समुद्र तट पर 49 करोड़ रुपये की लागत से बना एक किलोमीटर लम्‍बा समुद्र दर्शन मार्ग, पुरानी कलाकृतियों से युक्‍त नवनिर्मित सभागार और मुख्‍य मंदिर के सामने बने नवीनीकृत अहिल्‍याबाई होल्‍कर मंदिर यानी पुराना सोमनाथ मंदिर को भी शामिल किया गया है। गृहमंत्री और सोमनाथ मंदिर के संरक्षक अमित शाह भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इस समारोह में भाग लेंगे।

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सदर अस्पताल में एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित 80 तरह के टेस्ट उपलब्ध।

धनबाद । सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में अब आम लोगों के लिए...

समाहरणालय में लोगों को मिलेगी आधुनिक लिफ्ट सुविधा।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की शुरुआत। ब्लॉक-A में 02 एवं ब्लॉक-B...

मेयर ने किया बकाया का भुगतान,शव परिजनों को सौंपा।

धनबाद : असर्फी अस्पताल में इलाजरत सड़क हादसे में घायल झरिया निवासी...