Home Breaking News भाजपा कर रही कोशिश,चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियाें ने अपना जोर लगा दिया है
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा कर रही कोशिश,चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियाें ने अपना जोर लगा दिया है

Share
Share

आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियाें ने अपना जोर लगा दिया है। इसमें भाजपा भी पीछे नहीं है। अब चुनावी सरगर्मी बढऩे के साथ ही भाजपा नेताओं ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। वह जनता और कार्यकर्ताओं से तो मिल ही रहे हैं। उन इलाकों में भी पहुंचने की कोशिश कर रहे जहां उनके विरोधियों का गढ़ है। इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शहर पश्चिमी के अटाला क्षेत्र में पहुंचे।शहर पश्चिमी में यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का स्‍वागत-शहर पश्चिमी के अटाला इलाके में पार्षद मो. मोइनुद्दीन ने बैंड-बाजे के साथ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का स्वागत किया। बताते हैं शायद यह पहला अवसर है जब किसी भाजपा के मंत्री या नेता का इस तरह स्वागत किया गया। भले ही यह स्वागत पार्षद मोइनुद्दीन का व्यक्तिगत प्रयास ही क्‍यों न रहा हो। फिलहाल इससे भाजपाई इससे गदगद हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बोले सिद्धार्थनाथ- सरकार की कथनी और करनी एक है-कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार सब का साथ सब का विकास सब का विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की कथनी और करनी एक है। इसमें किसी तरह का फर्क नहीं है। जनता इस बात को देख और समझ रही है। यही वजह है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों में भी विश्वास जगा है। अब विकास का पहिया चलता रहे, इसके लिए सिर्फ सरकार ही नहीं आज जनता को भी अपना सकारात्मक प्रयास करना होगा,बोले, सभी करें प्रयास तो राष्‍ट्र का होगा नव निर्माण-उन्‍हाेंने कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब का साथ सब का विकास सब का विश्वास में एक कड़ी और जोड़ी है सब का प्रयास। यह प्रयास समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति का होना चाहिए। इसमें कहीं कोई छोटे बड़े का भेद नहीं है बल्कि जो जहां है जिस स्तर पर है, उसे प्रयास करना होगा। आम जनमानस अपना काम ईमानदारी से करे। सरकारी संपत्ति की रक्षा करे। किसी भी अराजक तत्व को उसे नुकसान न पहुंचाने दे यह भी बड़ी देश सेवा है। इससे हम जो संपत्ति बनाएंगे उसे लंबे समय तक प्रयोग में रख सकेंगे। इसी तरह सभी अपने प्रयास करते रहे, अपने आप राष्ट्र का नव निर्माण होगा

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाकी खिलाड़ी तालिब का प्रसंग भी उठा-सब के विश्वास के निरूपित करने के लिए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. तालिब का प्रसंग उठाया। कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के खिलाड़ी की मुश्किल को हल करने का प्रयास किया। मो. तालिब ने भी आपबीती सुनाई। कहा कि मेरे पिता व परिवार के लोगों को पीडीए ने आवास से निकाल दिया। उसकी वजह मकान की किस्त न जमा होना था। इस प्रकरण को जब समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया तो कैबिनेट मंत्री ने संज्ञान में लिया और मुझे बुलाकर मेरी समस्याओं को सुना। आज उनके प्रयास से मैं अपने परिवार के साथ घर में हूं। मेरे सिर पर छत है। मो. आरिफ व मोहम्मद सकील ने भी अपनी परेशानियों को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा तो उसके समाधान का भी भरोसा दिलाया गया।

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए नावा बाजार के अंचल अधिकारी

पलामू (झारखंड) : पलामू प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...

नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

पटना : पिछले वर्ष नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन भारत के...