Home Breaking News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसी भी परियोजना के शिलान्यास के बाद उद्घाटन भी करने के अपने वादे के क्रम में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश को बड़ा तोहफा मिलेगा। पीएम नरेन्द्र 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलीगढ़ के 14 सितंबर के दौरे को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा आगाज भी माना जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही पीएम मोदी अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे। अलीगढ़ में ही बनी हवाई पट्टी का भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसका नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर किया गया है। पीएम मोदी के इस दौरे को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उत्तर प्रदेश में रोजगार देने का बड़ा उपक्रम माने जा रहे डिफेंस यूपी कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को दो हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली यूपी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यूपी रक्षा उत्पाद, ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक और अन्य उत्पाद के लिहाज से आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2018 के बाद तेजी से काम हुआ है। डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में 200 एकड़ जमीन ली गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने छह नोड की घोषणा की थी। इनमें झांसी नोड सबसे बड़ा है। इसके लिए 2037 करोड़ की रिलीज के साथ 29 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया गया है। सतीश महाना ने बताया कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर से प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा। इसी के क्रम में ब्रह्मोस के निर्माण के लिए लखनऊ में 200 एकड़ जमीन दी जा रही है। उद्योग मंत्री महाना ने बताया कि 14 को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदर्शनी और फिल्म के जरिए डिफेंस यूपी कॉरिडोर के संबंध में जानकारी दी जाएगी,सतीश महाना ने कहा कि इसके लिए जमीन की लागत पर निवेशक को 25 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। यह कॉरिडोर कारोबारियों और उद्यमियों के लिहाज से काफी अहम है। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। जिसमें 19 इंडस्ट्रियल यूनिट्स होंगी। इसके लिए 200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस डिफेंस कॉरिडोर का पीएम मोदी ने 2018 में शिलान्यास किया था। डिफेंस यूपी कॉरिडोर अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट को जोड़ेगा।गौरतलब है कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिसके जरिए बड़ी मात्रा में निवेश जुटाने, रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 में अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप नाम पर अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था। इसके बाद 14 सितंबर 2019 को विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। अब 14 सितंबर पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। महाराजा महेन्द्र प्रताप सिंह जाट नेता थे। उन्होंने ही विश्व विख्यात अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवॢसटी के लिए जमीन दान दी थी।अलीगढ़ में डिफेंस यूपी कॉरिडोर के साथ स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों के लिए विकास की धुरी बनेगा। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और साक्षरता भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी के शिलान्यास के बाद अन्य कॉलेजों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से जोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस स्टेट यूनिवॢसटी में स्किल डेवलपमेंट समेत कई वेकेशनल कोर्सस होंगे। इसे हाथरस, कासगंज व एटा इटा समेत कई जिलों के 100 से ज्यादा कॉलेजों को जोड़ा जाएगा

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...