Home Breaking News Top News क्षत्रिय इतिहास व पहचान चुराने वालों के खिलाफ क्षत्रिय सेना ने खोला मोर्चा
Top News

क्षत्रिय इतिहास व पहचान चुराने वालों के खिलाफ क्षत्रिय सेना ने खोला मोर्चा

Share
Share
क्षत्रिय इतिहास व पहचान चुराने वालों के खिलाफ क्षत्रिय सेना ने खोला मोर्चा
शाहजहांपुर। क्षत्रिय सम्राटों के इतिहास से छेड़छाड़ पर आक्रोशित अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन। मुख्यमंत्री ने दिया संगठन पदाधिकारियो को कार्यवाही का आश्वासन। क्षत्रिय योद्धाओं के इतिहास से छेड़छाड़ किये जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना राष्ट्रीय संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी के निर्देशानुसार सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी ठाकुर योगेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें क्षत्रिय समाज के सम्राटों के इतिहास से छेड़छाड़ किये जाने के विरोध में एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि उत्तराखंड के एक विधायक ऐसे लोगो का समर्थन कर रहे हैं, जो क्षत्रिय शिरोमणि योद्धाओं का इतिहास व पहचान चुराने का काम कर रहे है।
[ads1]
इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के महापुरुषों ने हमेशा ही सर्वसमाज की रक्षा के लिए अपना खून बहाया है, लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे महापुरुषों के मान सम्मान व उनके गौरवशाली इतिहास और उनकी पहचान चुराने का कार्य कर रहे जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जो भी उनका सहयोग करेगा उसका भारी विरोध किया जाएगा उन्होंने कहा कि शेर पैदा होते है बनाये नही जाते। वहीं राष्ट्रीय महासचिव सोनू सिंह राणा ने क्षत्रिय इतिहास चुराने वालों को आगाह करते हुए कहा कि अगर गधे के ऊपर घोड़े की जींन डाल दी जाए तो भी गधा घोड़ा नहीं हो सकता इस लिए उन्हें खुद में संतुष्ट रहना चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सोमनाथ सिंह राणा, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड गोविंद सिंह रावत,प्रदेश प्रवक्ता नवनीत सिंह राणा,प्रदेश सचिव अंकित सिंह,जिलाध्यक्ष देहरादून प्रीतम सिंह मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा भी भेट किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...