Home Breaking News किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है-पीएम मोदी
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज

किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है-पीएम मोदी

Share
Share

महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने वालों ने बारी-बारी से बुंदेलखंड को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां के जंगलों, संसाधनों को कैसे माफिया के हवाले किया गया, ये किसी से छिपा नहीं है। अब इन्हीं माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, तो कुछ लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। ये लोग कितनी भी तौबा मचा लें, यूपी के विकास के काम, बुंदेलखंड के विकास के काम रुकने वाले नहीं हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है ,इससे पहले महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। इस समय हम देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातिय साथियों के योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव सप्ताह भी मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं। गुरु परब की शुभकामनाएं देता हूं ,प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु परब की भी शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है। राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होने के लिए झांसी जाएंगे,बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी महोबा में संबोधन के बाद राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होने के लिए झांसी जाएंगे, जहां दुर्ग की तलहटी से देश को राष्ट्र रक्षा का संदेश देते हुए वह भारत डायनामिक्स लिमिटेड के उपक्रम सहित प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महोबा के पुलिस लाइंस ग्राउंड पर मोदी की दूसरी जनसभा,महोबा के पुलिस लाइंस ग्राउंड पर मोदी की यह दूसरी जनसभा है। इसके पहले उन्होंने यहां 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व 24 अक्टूबर, 2016 को परिवर्तन रैली कर चुनाव का बिगुल फूंका था। बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर कमल खिला था। महोबा से शाम चार बजे प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा, जो 4:50 बजे झांसी पहुंच जाएगा। शाम 5:25 बजे प्रधानमंत्री मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचेंगे। विशेष कार से पीएम मोदी झांसी के दुर्ग का अवलोकन करेंगे। भारत डायनामिक्स लिमिटेड के उपक्रम सहित प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट की आधारशिला रखने के साथ मोदी यहां एक संक्षिप्त जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 7:10 बजे पीएम का हेलीकाप्टर यहां से वापसी की उड़ान भरेगा।

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...