Home Breaking News सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा-इस बार फिर भाजपा 300 पार।
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा-इस बार फिर भाजपा 300 पार।

Share
Share

लखनऊ–भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को बस्ती के सक्सेरिया इंटर कॉलेज मैदान और लखनऊ के आईआईएम रोड, दुबग्गा (काकोरी) में पार्टी की जन-विश्वास यात्रा के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की प्रतीक सपा, बसपा और कांग्रेस को करारा सबक सिखाते हुए एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है, वह किया है और जो कह रहे हैं, वह भी करके दिखाएंगे क्योंकि यह केवल और केवल भाजपा है जो कहती है, वह कर के दिखाती है। इसलिए हम पूरे जोश और उत्साह के साथ जन-विश्वास यात्रा लेकर निकले हैं। ऐसी यात्रा निकालने की ताकत न अखिलेश यादव में है न बहन मायावती में और न ही कांग्रेस में क्योंकि उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। यही भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टियों की कार्यसंस्कृति में अंतर है। उन्होंने कहा कि जन-विश्वास यात्रा ने तय कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। इस बार फिर भाजपा 300 पार।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को जोड़ा है जबकि विपक्ष ने लोगों को तोड़ा है, उन्हें बांटा है। जिन्होंने हमारा समर्थन नहीं भी किया, उन तक भी हमने समान रूप से विकास का लाभ पहुंचाया है। उन्हें भी आयुष्मान भारत का लाभ मिला है, उज्ज्वला योजना का फायदा पहुंचा है और किसान सम्मान निधि की सहायता मिली है। सपा ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति नहीं की तो ऐसे मौसम में जिन्ना को याद करने की जरूरत क्यों आन पड़ी? जिन्होंने देश का विभाजन किया, उनके नाम पर वोट मांगना – यही तो है अखिलेश यादव की राजनीति। सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का ही स्वार्थ सिद्ध किया, हमने सर्वांगीण विकास किया। आजकल अखिलेश यादव लगातार झूठे वायदे कर रहे हैं लेकिन हमें यह मालूम होना चाहिए कि उनका अतीत क्या है। जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने क्या किया क्योंकि किसी का अतीत ही तय करता है कि वह भविष्य में क्या करेगा?

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...