Home Breaking News पांच राज्यों मेंकभी भी हो सकता है,विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पांच राज्यों मेंकभी भी हो सकता है,विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

Share
Share

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। चुनाव आयोग की आज अहम बैठक भी होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। बता दें कि कुछ ही दिनों बाद यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इन राज्यों का दौरा भी किया था। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की है। आयोग ने कोरोना और ओमिक्रोन संक्रमण पर भी स्वास्थ्य मंत्रालय से रिपोर्ट ली है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में होगी बैठक-मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की अध्यक्षता में आज अहम बैठक होगी। बैठक में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और राजीव कुमार के अलावा सभी डिप्टी चुनाव आयुक्त मौजूद रहेंगे। चुनावी राज्यों में टीकाकरण पर जोर-इससे पहले कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनावी राज्यों में टीकाकरण पर जोर देने को कहा गया। बैठक में स्वास्थ्य सचिव के अलावा, कोविड की स्थिति का आकलन करने के लिए एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर के बलराम भार्गव ने भी भाग लिया। सुरक्षा मामलों पर भी बैठक-इसके अलावा सुरक्षा मामलों पर गुरुवार को एक अलग बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला शामिल हुए। इस दौरान चुनावी राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विचार-विमर्श हुआ।

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धूमधाम से संपन्न हुई मुखिया भीम लाल रजक की लड़की की हल्दी रस्म।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...