Home Breaking News Covid Updates: दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि, संक्रमण दर तीन गुणा बढ़ा…
Breaking NewsTop Newsदिल्लीस्वास्थ

Covid Updates: दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि, संक्रमण दर तीन गुणा बढ़ा…

Share
Share

Desk : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासनों ने निगरानी बढ़ा दी है और वे इस बीमारी से संक्रमित लोगों का पता लगाने एवं उन्हें निरूद्ध करने के लिए अलर्ट हो गये हैं. कुछ जिलों ने अगले सप्ताह से जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनायी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दैनिक कोरोना वायरस मामले एवं संक्रमण दर पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार यहां 10 और 15 अप्रैल के बीच संक्रमण दर तीन गुणा बढ़ गयी है. दक्षिण जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निगरानी दल सक्रिय हैं एवं अलर्ट हैं तथा स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी निगरानी चल रही है. हम जांच एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. जिन लोगों में लक्षण नजर आ रहे हैं , उनकी जांच करायी जा रही हैं. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने एवं निगरानी बंद नहीं हुई तथा अब हम इस पर और बल दे रहे हैं.”अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन निषिद्ध रणनीतियां और बढ़ाएगा तथा यदि डीडीएमए 20 अप्रैल की अपनी बैठक में मास्क लगाने का सुझाव देता है तो इस सुझाव समेत कोविड उपयुक्त आचरण का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेगा.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने के लिए 20 अप्रैल को बैठक करेगा एवं मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाने पर फैसला करेगा. स्वास्थ्य विभाग ने दो अप्रैल को कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा.[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में 30,000 पुलिसवाले, AI चश्मे से कैसे पकड़े जाएंगे अपराधी?

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए 30,000 जवान तैनात किए।...