Home Breaking News प्रेम विवाह के छह साल बाद पति को याद आया दहेज में नहीं मिला कुछ भी, मांग पूरी नहीं हुई तो कर दी पत्नी की हत्या…
Breaking News

प्रेम विवाह के छह साल बाद पति को याद आया दहेज में नहीं मिला कुछ भी, मांग पूरी नहीं हुई तो कर दी पत्नी की हत्या…

Share
Share

desk : बिहार थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में गुरुवार की रात पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को फंदे पर लटका पति फरार हो गया। मृतका दीपनगर थाना क्षेत्र के मेघी नगमा गांव निवासी नितीश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी संध्या रानी थीं। पड़ोसियों से सूचना पाकर बिंद थाना क्षेत्र के सतकपुर गांव निवासी मायके के परिजन बेटी के घर पहुंच गए। जहां उन्हें संध्या की लाश मिली। दामाद घर से फरार था। परिजन दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

परिवार ने बताया कि 2016 में संध्या ने नीतीश से प्रेम विवाह किया था। युवक बेरोजगार था। दोनों चौधरी कॉलोनी में राकेश कुमार के घर किराया पर रह रहे थे। शादी के बाद पति कभी पत्नी को अपने घर लेकर नहीं गया। इधर कुछ माह से पति दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रात में पति ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पीट-पीटकर संध्या की हत्या कर दी। मृतका को कोई संतान नहीं है। मृतका में शरीर पर बने जख्मों से परिजन के आरोपों को बल मिल रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...