Home Breaking News Top News उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान
Top Newsउत्तराखंडदिल्ली

उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान

Share
Share
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बहुत सारे लोग हमसे मिलने आते थे और कहते थे कि जिस तरह से AAP सरकार ने दिल्ली में काम किया था, उन्हें उत्तराखंड में भी सत्ता में आना चाहिए।  
बताते चलें कि उत्तराखंड में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने के लिए सिसोदिया प्रदेश के दौरे पर गए थे। हरिद्वार से अपने दौरे की शुरुआत कर वह एक दिन राजधानी देहरादून में भी रुके। मनीष सिसोदिया के दौरे को लेकर उत्तराखंड की सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों ने मनीष सिसोदिया के दौरे पर प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा था कि आप का उत्तराखंड में कोई अस्तित्व नहीं है। इसके जवाब में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि जो गलती और भूल कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित ने दिल्ली में की थी, वही भूल प्रीतम सिंह उत्तराखंड में कर रहे हैं। 
 
 
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...