desk : शादी समारोह में शामिल होने गई महिला का एक शख्स ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को परेशान करने लगा। यह पूरा मामला लखनऊ के काकोरी इलाके का है, जहां एक शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में खुदकुशी की वारदात हुई है।
[ads1]
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से
अपना अश्लील वीडियो बनाए जाने और उसे वायरल किए जाने की धमकी झेल रही महिला ने खुदकुशी कर ली है। इस मामले में पीड़ित महिला के भाई की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक थोड़े अरसे पहले उसकी बहन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। वहीं पर रवि साहू नाम के एक शख्स ने बहन का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। रवि साहू चाहता था कि महिला उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता काफी परेशान रहने लगी। उसने अपने मायके और ससुराल में किसी इस बात की जानकारी नहीं दी जब रवि ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए ज्यादा दबाव बनाया तो उसने अपने भाई को पूरे घटना के बारे में जानकारी दी।
[ads2]
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से
मृतका के भाई का कहना है कि अपनी बहन की फरियाद लेकर वह पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा तो दिया लेकिन एक्शन लेने में देरी कि इस बीच रवि साहू मेरी बहन के ऊपर दबाव बनाता रहा और उसे धमकियां देता रहा नतीजा यह हुआ कि मानसिक तौर पर परेशान पीड़िता ने आखिरकार खुदकुशी कर ली।
Leave a comment