Home Breaking News राज्यसभा जाएंगी प्रियंका गांधी ! कर्नाटक से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी…
Breaking NewsTop Newsराज्य

राज्यसभा जाएंगी प्रियंका गांधी ! कर्नाटक से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी…

Share
Share

desk : राज्य सभा के लिए होने जा रहे चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर लग सकती है. प्रियंका को कर्नाटक से राज्य सभा भेजने की तैयारी है. हालांकि पार्टी ने अब तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है. सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक के कांग्रेस नेता मानते हैं कि इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी ने कर्नाटक से चुनाव लड़कर सशक्त राजनीतिक मैसेज दिया था. जिसका फायदा पार्टी को मिला. इसलिए प्रियंका गांधी को कर्नाटक से ही राज्यसभा के लिए भेजा जाना चाहिए.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है. विभिन्न राज्यों से इसके लिए सदस्य निर्वाचित होंगे. इसमें कर्नाटक और राजस्थान दोनों जगहों से स्थानीय कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को राज्य सभा भेजने की मांग कर रहे हैं. दरअसल पार्टी ने राजस्थान की जिन 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है उसमें संख्याबल के हिसाब से कांग्रेस तीन सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. लेकिन इसके लिए भी कांग्रेस को कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. राजस्थान से कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को राजस्थान से राज्यसभा भेज रही है. इसके आलावा कई अन्य नेता भी राजस्थान से राज्यसभा जाने की जुगत लगा रहे है.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ऐसे में कर्नाटक में प्रियंका गांधी के नाम पर हर कोई सहमत है. वहां से प्रियंका को राज्यसभा भेजकर पार्टी अगले साल होने जा रहा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाताओ को एक सांकेतिक संदेश देना चाहती है कि गांधी परिवार का कर्नाटक से गहरा जुडाव है. दरअसल इंदिरा गांधी ने 1978 में चिक्कमगलुरु से चुनाव लड़ा था, वहीं सोनिया गांधी ने 1999 में बेल्लारी से चुनाव लड़ा था. ऐसे में अगर प्रियंका भी कर्नाटक से राज्यसभा जाती है तो वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी होगी जो कर्नाटक से संसद पहुचेगी.

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद इस मामले पर फैसला लेने का आश्वासन दिया है. गांधी परिवार से फ़िलहाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी लोकसभा के सदस्य है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...