Home Breaking News राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का रिहा करने का आदेश, 31 साल काट चुका है सजा…
Breaking NewsTop News

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का रिहा करने का आदेश, 31 साल काट चुका है सजा…

Share
Share

DESK. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड में पिछले 31 साल से जेल में बंद एजी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिहा कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा फैसला सुनाया. पेराविलन ने मानवीयता के आधार पर छोड़े जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी. इस पर कोर्ट ने पेराविलन की अर्जी को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश सुनाया. दरअसल, जेल में अच्छे बर्ताव के चलते उसे छोड़ने की बात कही जा रही है. जस्टिस एल नागेश्वर की बेंच ने धारा 142 का हवाला देते हुए पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

21 मई 1991 को तमिलनाडु में राजीव गांधी की हत्या हुई थी. पेरारिवलन राजीव गांधी की हत्या से जुड़े प्रमुख 7 दोषियों में से एक है. तमिलनाडु के जोलारपेट्टई का रहने वाले पेरारिवलन को 1991 में जब राजीव गांधी हत्याकांड में शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया गया. उस वक्त उसकी उम्र सिर्फ 19 साल थी. दरअसल जिस आत्‍मघाती बम से राजीव गांधी की हत्‍या की गई थी उसके लिए मुख्य आरोपी शिवरासन को 9 वोल्‍ट की बैटरी पेरारिवलन ने ही खरीदकर दी थी.

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कई वर्षों तक जेल में बिताने वाले पेरारिवलन को पहले टाडा कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी मौत की सजा सुनाई थी. इस पर उसने दया याचिका लगाई थी, लेकिन उसमें देरी के चलते पेरारिवलन की मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया. अब 31 साल बाद कोर्ट ने उसे रिहा करने का आदेश दे दिया है. इस मामले में राजीव गांधी के परिवार के लोगों की ओर से पहले ही हत्यारों के लिए दया करने की बात कही जा चुकी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...