Home Breaking News नमक कारखाने की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की दबकर मौत, 30 से ज्यादा मलबे में दबे…
Breaking NewsTop Newsगुजरातराज्य

नमक कारखाने की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की दबकर मौत, 30 से ज्यादा मलबे में दबे…

Share
Share

DESK. गुजरात के मोरबी जिले में एक नमक कारखाने की दीवार अचानक काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई. हादसे में 12 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं मलबे में करीब 30 से ज्याद मजदूर अभी और दबे हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं घटना की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह घटना बुधवार दोपहर 12 के आसपास की बताई जा रही है. जहां हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार गिरने से कई मजदूर इसके नीचे दब गए. मरने वालों में रमेशभाई नरसिम्हाभाई खिराना, श्यामभाई रमेशभाई कोली, रमेशभाई मेघाभाई कोली, दिलाभाई रमेशभाई कोली, दीपकभाई सोमानी, राजूभाई जेरामभाई, दिलीपभाई रमेशभाई, शीतबेन दिलीपभाई, राजीबेन भरवाड, देवीबेन भरवाड, काजलबेन जेशाभाई और दक्षाबेन रमेशभाई कोली के रूप में हुई है.

[ads2]
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा-मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...