Home Breaking News Top News पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-किसानों की खुशहाली से दुखी हैं विपक्षी पार्टियां
Top Newsउत्तर प्रदेश

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-किसानों की खुशहाली से दुखी हैं विपक्षी पार्टियां

Share
Share
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 118 वीं जयंती पर आज प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सावधान रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाने वालों को आज किसानों की खुशहाली बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। सीएम योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में किए कार्यों को गिनाते हुए किसानों के कल्याण हेतु कार्य करते रहने के संकल्प को दोहराया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान सम्मान दिवसके रूप में मनाया जाता है। कृषि बिल पर मचे घमासान के बीच सीएम योगी ने किसान सम्मान दिवस पर विकासखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक के किसानों को सम्मानित किया। राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले किसानों में 9 महिला किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों को ट्रैक्टर वितरित किए।
किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के हितों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से पहले प्रदेश सरकार ने कुछ किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए हैं। आप कल्पना करिए कभी ट्रैक्टर एक कल्पना होती थी। आज सरकार ट्रैक्टर की चाभी किसान के हाथों में देकर उसे तकनीक के साथ जोड़ने के नए आह्वान के साथ कार्य कर रही है। 
 
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...