Home Breaking News ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी कोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक, रोक की वजह जानिए…
Breaking NewsTop Newsदिल्लीराज्य

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी कोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक, रोक की वजह जानिए…

Share
Share

desk : ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी में ट्रायल कोर्ट से शुक्रवार, 20 मई तक सुनवाई नहीं करने को कहा है. गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार 20 मई को दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा. दरअसल हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर कल शुक्रवार को सुनवाई करने का अनुरोध किया है.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को इस मामले में मात्र 5 मिनट तक सुनवाई हुई. कोर्ट ने दोनों हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद ने सख्त निर्देश दिया कि वाराणसी लोअर कोर्ट शुक्रवार तक कोई आदेश नहीं जारी करेगा. सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया कि इस मामले में रोज सुनवाई हो रही है और नए फैसले दिए जा रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि हम सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं. वाराणसी ट्रायल कोर्ट अब इस मामले में कोई नया आदेश जारी नहीं करे. अब इस मामले में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच शुक्रवार को शाम 3 बजे सुनवाई करेगी.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गौरतलब है कि पूर्व एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा ने वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानवापी परिसर में उत्तर से पश्चिम दीवार के कोने पर पुराने मंदिर का मलबा पड़ा हुआ है. उसमें देवी-देवताओं की कलाकृतियां नजर आ रही हैं. रिपोर्ट में लिखा गया है कि उत्तर से पश्चिम की तरफ जाने पर बीच के सिलावट पर शेषनाग और नागफनी की कलाकृतियां नजर आ रही हैं. बता दें कि अजय मिश्रा ने 6 और 7 मई को यह सर्वे किया था. कोर्ट ने 17 मई को रिपोर्ट सौंपने को कहा था. हालांकि यह 2 दिन लेट हो गई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के साथ बैठक.

निजी स्कूलों को देंगे वार्षिक शुल्क का विस्तृत विवरण। अभिभावक क्वार्टरली दे...

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...