Home Breaking News भ्रष्टाचार पर अमित शाह के निशाने पर कांग्रेस, राहुल गांधी को आंखें खोलकर विकास देखने की नसीहत…
Breaking Newsराज्य

भ्रष्टाचार पर अमित शाह के निशाने पर कांग्रेस, राहुल गांधी को आंखें खोलकर विकास देखने की नसीहत…

Share
Share

DESK. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्वोत्तर भारत में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति” को समाप्त किया है और विकास कार्यों के लिए निर्धारित धन अब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा है, जबकि कांग्रेस के शासन में अधिकतर राशि बिचौलिए हड़प जाते थे।

[ads1]

No views May 22, 2022 भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के 50 साल में इस क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद ही इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री से यह सवाल करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा कि उन्होंने क्षेत्र में किया क्या है।

[ads2]

No views May 22, 2022 भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शाह ने कहा कि यदि कांग्रेस आंखें बंद रखेगी, तो वह विकास को देख नहीं पाएगी। शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी, आंखें खोलिए और इतालवी चश्मे उतारकर भारतीय चश्मे पहनिए। तभी आप क्षेत्र में मोदी द्वारा किए गए विकास को देख पाएंगे, जो आपकी पार्टी 50 साल में करने में नाकाम रही।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सोलर प्लांट निर्माण में बाधा दूर कर कार्य में लाएं प्रगति – उपायुक्त

धनबाद । पंचेत में सोलर प्लांट निर्माण को लेकर उपायुक्त सह जिला...

अवैध खाद-बीज प्रतिष्ठान सील

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

धनबाद । समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन...

बायोमैट्रिक उपस्थिति नही बनाने पर 10 पंचायत सचिव का रोका गया वेतन

सभी पंचायत सचिव अपने – अपने पंचायत सचिवालय में हीं बनाएं बायोमैट्रिक,...