Home Top News अब मंदिरों के पास नहीं बेचे जा सकेंगे मांसाहारी भोजन! NDMC उठाने जा रही बड़ा कदम…
Top Newsदिल्लीराज्य

अब मंदिरों के पास नहीं बेचे जा सकेंगे मांसाहारी भोजन! NDMC उठाने जा रही बड़ा कदम…

Share
Share

DESK : राजधानी दिल्ली में अब किसी भी धार्मिक स्थलों के आसपास मांसाहारी भोजनालयों का पता लगाने के लिए सर्वे किया जाएगा। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) उसके तहत आने वाले इलाकों में धार्मिक स्थानों के पास मांसाहारी भोजन परोसने वाले भोजनालयों का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करने जा रही है। माना जा रहा है कि मंदिरों के पास से नॉन वेज खिलाने वाले भोजनालयों को वहां से हटाया जाएगा, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

NDMC की परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष वेंकटेश्वर स्वामी-तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे और पाया कि मंदिर के पास कई दुकानदार मांसाहारी भोजन बेच और परोस रहे हैं। परिषद ने इस संबंध में सर्वे का निर्णय लिया है ताकि इन दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा सके।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि वह अध्यक्ष-NDMC के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी-तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे और पाया कि कई दुकानदार मंदिर से लगी दीवार के साथ मांसाहारी भोजन बेच रहे हैं और परोस रहे हैं जो अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मैं विभागाध्यक्षों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने की चेतावनी देता हूं। बता दें कि पिछले महीने तत्कालीन दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों ने नवरात्री के दौरान मांस की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...