Home Breaking News Top News फेसबुक से दोस्ती, फिर इश्क,शादी के 25 साल बाद पति से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश…
Top Newsदिल्लीराज्य

फेसबुक से दोस्ती, फिर इश्क,शादी के 25 साल बाद पति से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश…

Share
Share

desk : कुरैशी की हत्या में किसी बाहरी शख्स का नहीं बल्कि पत्नी का ही हाथ है, जिससे उनकी 25 साल पहले शादी हुई थी। हत्याकांड को कुरैशी की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों ने छह लाख रुपये की सुपारी देकर गाजियाबाद से भाड़े के हत्यारे को बुलाया था। मृतक की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पुलिस को बड़ी टिप मिली और उसने बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने मोइनुद्दीन कुरैशी की 40 वर्षीय पत्नी जीबा कुरैशी, उसके 29 वर्षीय प्रेमी शोएब और भाड़े के किलर विनीत गोस्वामी को अरेस्ट कर लिया है। गोस्वामी गाजियाबाद के बम्हेटा गांव का रहने वाला है। इनके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, सुपारी की रकम के तीन लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की गई है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि गत 17 मई की रात करीब 10 बजे कालीदास रोड पर खालसा स्कूल के सामने अज्ञात बाइक सवारों ने वर्कशॉप मालिक मोइनुद्दीन की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मोइनुद्दीन के छोटे भाई रुकनुद्दीन के बयान पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की थी।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान लिए तो उसमें काफी विरोधाभास मिला। वह बार-बार बयान बदल भी रही थी। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसके मोबाइल का सीडीआर खंगाला। इस दौरान पुलिस को पता चला कि जीबा लगातार मेरठ के एक नंबर पर बात करती थी। इस बारे में पुलिस ने फिर उससे पूछताछ की तो वह आनाकानी करती रही। सख्ती बरते जाने पर वह टूट गई और उसने हत्या की साजिश पर से पर्दा उठा दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को एक-एक कर तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूछताछ में पत्नी जीबा ने यह खुलासा किया कि करीब 25 साल पहले 15 वर्ष की आयु में उसकी शादी मोइनुद्दीन से कर दी गई थी। जीबा के दो बेटे व एक बेटी हैं। उधर, मोइनुद्दीन का वर्कशॉप के अलावा प्रॉपर्टी का कारोबार था। वह ज्यादातर समय पतंगबाजी और शराब पीने में ही बिताता था। इतना ही नहीं शराब के नशे में उसे पीटता भी था। इस बीच परेशान जीबा की दोस्ती फेसबुक के जरिये मेरठ निवासी शोएब से हो गई। दोनों के बीच इतनी नजदीकी बढ़ गई कि जीबा ने शोएब के साथ शादी करने का मन बना लिया। इसके बाद उसने शोएब के साथ मिलकर पति हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस आरोपियों से और जानकारी एकत्र कर रही है।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जांच में जुटी पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसके अलावा करीब 100 लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मोइनुद्दीन की हत्या करने वाले आरोपी का संबंध यूपी से है। आरोपियों ने सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम दिया था। बाइक दरियागंज इलाके में ही तारा होटल के पास लावारिस हालत में बरामद हो गई। बाइक मेरठ के मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र से चुराई गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...

आधार कार्ड के लिए 51 दिव्यांगजनों का हुआ एनरोलमेंट।

5 दिन में 223 दिव्यांगजनों का हुआ एनरोलमेंट। धनबाद । उपायुक्त सह...

तीन दिवसीय तीसरा झारखंड नियोकोन का आयोजन।

17,18 और 19 अप्रैल को रिम्स में देशभर से लगभग 300 से...

फिजिक्सवाला छात्रों की सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता।

रांची । फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के लिए गर्व और उत्सव का दिन रहा,...