Home Breaking News सिंगर केके का कोलकाता में निधन, कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी थी तबियत…
Breaking NewsTop Newsमनोरंजनराज्य

सिंगर केके का कोलकाता में निधन, कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी थी तबियत…

Share
Share

Desk : मशहूर सिंगर केक उर्फ कृष्ण कुमार कुण्ठ का निधन हो गया है.वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे. लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए. उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 53 साल की उम्र में केके दुनिया को अलविदा कह चले गए.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जा रहा है कि केके दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे. उनका सोमवार को भी एक कॉन्सर्ट हुआ था. विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने वो प्रोग्राम किया था. लेकिन दूसरे दिन कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते वे सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक केके का निधन हार्ट अटैक से हुआ है हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

90 के दशक में ‘यारो’ गाने से बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ने वाले केके ने रोमांटिक से लेकर पार्टी सॉन्ग तक सब गाया है. लेकिन अब उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है.केके बॉलीवुड के वो गायक थे, जिनके गाए गाने कभी पुराने नहीं होते. खुदा जाने जैसा रोमांटिक गाना हो, इट्स द टाइम टू डिस्को और कोई कहे कहता रहे जैसे डांस नंबर्स और तड़प तड़प के इस दिल से जैसे सैड सॉन्ग्स दिल में उतर जाते हैं. लेकिन अब वो आवाज हमेशा के लिए शांत पड़ गई है.

https://www.youtube.com/watch?v=e0UEASTjRx4

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी निलंबित।

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर परिसर में युवक के साथ मारपीट और अभद्र...

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।

धनबाद । नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू।

धनबाद । सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और...