Home Breaking News देश में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में आए 4270 नए मामले…15 मरीजों की मौत…
Breaking NewsTop Newsदिल्लीराज्य

देश में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में आए 4270 नए मामले…15 मरीजों की मौत…

Share
Share

desk : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,270 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,76,817 हो गई है। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर 34 दिन बाद एक प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मामले बढ़कर 24,052 हो गए तथा संक्रमण से 15 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,692 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में covid-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,636 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,28,073 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और covid-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अभी तक covid-19 रोधी टीकों की 194.09 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...