Home Breaking News कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत की ओर से दिए गए बयान को पाकिस्तान ने खारिज किया…
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय न्यूज

कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत की ओर से दिए गए बयान को पाकिस्तान ने खारिज किया…

Share
Share

DESK : कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर पर भारत की ओर से दिए गए बयान को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत में “मुस्लिम समुदाय की स्थिति” पर सवाल उठाए हैं। कराची में बुधवार को कोरंगी थाना क्षेत्र के ‘जे’ इलाके में स्थित श्री मारी माता मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पूजास्थल पर किए गए एक और हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे “धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का एक और मामला बताया था।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बागची ने वीरवार को नई दिल्ली में कहा था, हमने पाकिस्तान सरकार को अपने विरोध से अवगत कराया है और उससे एक बार फिर मुल्क में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। लिहाजा आपने जो मुद्दा उठाया है, उस पर हमारी प्रतिक्रिया यही है। भारत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारत की सरकारी मशीनरी उन धार्मिक उन्मादियों को पूरा संरक्षण देती है, जो मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा करते हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने उक्त मामले का संज्ञान लिया है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मंत्रालय ने कहा, हमलावरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वे कानून के शिंकजे से बच नहीं सकते और सरकार उनके साथ सख्ती से पेश आएगी।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को आत्मचिंतन करने और अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों, जीवन और उपासना स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व पदाधिकारियों की ओर से हाल ही में दिए गए बेअदबी के बयान की शीर्ष नेतृत्व और भारत सरकार द्वारा एकमत से निंदा करना भारत में मुस्लिमों की परेशानी का समाधान निकालने की दिशा में उठाया गया पहला कदम होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धूमधाम से संपन्न हुई मुखिया भीम लाल रजक की लड़की की हल्दी रस्म।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...