Home Breaking News Top News कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियां जोरों पर, वैक्सीनेशन से पहले इन 4 राज्यों में किया जाएगा ड्राई रन
Top Newsअसमआंध्र प्रदेशगुजरातपंजाबराष्ट्रीय न्यूज

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियां जोरों पर, वैक्सीनेशन से पहले इन 4 राज्यों में किया जाएगा ड्राई रन

Share
Share
नई दिल्ली। सरकार ने देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने से पहले इसका ड्राई रन किया जाएगा। केंद्र सरकार पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात चार राज्यों में ड्राई रन चलाएगी। अगले सप्ताह से इन चार राज्यों में ड्राई रन शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात के दो जिलों में वैक्सीन का ड्राई रन ट्रायल किया जाएगा। सरकार 28 और 29 दिसंबर को चार राज्यों में वैक्सीनेशन का ड्राई रन करेगी।
बता दें कि कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की मदद से सरकार वैक्सीन आने पर तैयारियों को परखने का काम करना चाहती है। इस ड्राई रन के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई वैक्सीन नहीं दी जाएगी लेकिन वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
बता दें कि देश में अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आई है, लेकिन इसको लेकर केंद्र सरकार ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जब भी वैक्सीन आएगी सरकार पहले चरण में करीब 30 करोड़ लोगों को ये वैक्सीन देगी। जिसके लिए प्रायरिटी ग्रुप बना लिए गए हैं। इसमें सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी या इसके अलावा ऐसे लोग भी जिन्हें गंभीर बीमारी है और 50 साल से ज्यादा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तिरुपति प्रसादम की क्वालिटी चेक के लिए E-Tongue और E-Nose मशीनें

आंध्र सरकार तिरुमाला में ₹25 करोड़ की फूड टेस्टिंग लैब बना रही,...

असम चुनाव 2026: NDA सीट शेयरिंग ‘Done Deal’—हिमंता सरमा का दावा

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव...

अमित शाह का बड़ा दावा: “घुसपैठियों को सिर्फ वोटर लिस्ट से नहीं, 5 साल में देश से भी बाहर करेंगे”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में कहा कि अवैध घुसपैठियों...

गुजरात में शादी रजिस्ट्रेशन के लिए माता‑पिता की सहमति अनिवार्य?

गुजरात सरकार ने शादी रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है—पेरेंटल...