Home Breaking News यूपी की स्कूली लड़कियां तंबाकू खाने-धुंआ उड़ाने में लड़कों से आगे, सर्वे में रिपोर्ट में खुलासा…
Breaking NewsTop News

यूपी की स्कूली लड़कियां तंबाकू खाने-धुंआ उड़ाने में लड़कों से आगे, सर्वे में रिपोर्ट में खुलासा…

Share
Share

desk : यूपी की लड़कियां गुटखा-तंबाकू खाने और धुएं के छल्ले उड़ाने में लड़कों से भी आगे हैं। यह अलग बात है कि ज्यादातर लड़के सिगरेट खरीदकर पीते हैं मगर लड़कियां इसे मांग कर या दूसरे माध्यमों से हासिल करती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज की सर्वे रिपोर्ट में ऐसी ही चौंकाने वाली चीजें शामिल हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रिपोर्ट के लिहाज से हर सौ में 23 लड़के-लड़कियां किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। वहीं यदि इसे लड़के और लड़कियों के लिहाज से देखें तो 22 फीसदी लड़के और 24 फीसदी लड़कियां तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं पर किए गए इस ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे-4 की रिपोर्ट में 1.9 फीसदी लड़के और 2.7 प्रतिशत लड़कियां सिगरेट पीते हैं जबकि बीड़ी पीने के मामले में लड़कियों की दर लड़कों से दोगुनी है। 1.3 फीसदी लड़के और 2.6 फीसदी लड़कियां बीड़ी पीने की आदी हैं।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सर्वे रिपोर्ट में तंबाकू सेवन और धूम्रपान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि करीब 36 फीसदी लड़के एक सिगरेट खरीदकर पीते हैं जबकि लड़कियों में बीड़ी का पूरा बंडल खरीदने की प्रवृत्ति पाई गई है। इसमें से 18 फीसदी ही ऐसी हैं, जो एकल बीड़ी या सिगरेट खरीदती हैं। भविष्य की संभावनाओं की बात करें तो इसमें भी लड़कियां आगे हैं। तंबाकू या धूम्रपान न करने वाले 6.6 फीसदी लड़के निकट भविष्य में इसका सेवन कर सकते हैं जबकि लड़कियों के मामले में यह आंकड़ा लगभग 10 फीसदी है.

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूरे देश में जीवाईटीएस-4 में 97 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को इस सर्वे में शामिल किया गया जबकि यूपी में सरकारी और निजी स्कूलों के 3501 बच्चों को शामिल किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...