Home Breaking News उत्तर प्रदेश : जावेद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर ,300 से अधिक आरोपी गिरफ्तार…
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

उत्तर प्रदेश : जावेद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर ,300 से अधिक आरोपी गिरफ्तार…

Share
Share

DESK. उत्तर प्रदेश पुलिस ने आठ जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई से निष्कासित मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 13 प्राथमिकियां दर्ज करते हुए 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रविवार को यहां जारी एक बयान में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, राज्य के आठ जिलों से 304 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में नौ जिलों में 13 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। जिलेवार ब्यौरा देते हुए कुमार ने बताया, प्रयागराज में 91, सहारनपुर में 71, हाथरस में 51,अंबेडकर नगर और मुरादाबाद में 34-34, फिरोजाबाद में 15, अलीगढ़ में छह और जालौन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं, प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद शहर में हुए हिंसा व पथराव को लेकर अब पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को शहर में हुए पथराव के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप सहित 68 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की तरफ से जावेद को ही हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया था।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास के सामने भारी सुरक्षा बल तैनात है। जिसके बाद जावेद के घर पर बुलडोजर भी पहुंच गया। बुलडोजर ने जावेद का घर ध्वस्त करना शुरू भी कर दिया। बुलडोजर ने जावेद के घर का पहला दरवाजा तोड़ दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Delhi Ashram Case: चैतन्यानंद की गिरफ्तारी से बचने की रणनीति का खुलासा

Delhi Ashram Case में यौन उत्पीड़न के आरोपी बाबा चैतन्यानंद ने 40...

Karur Stampede:  भगदड़ से 41 मौतें, अस्पताल और विजय के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Karur Stampede: करूर के रैली में भगदड़ के बाद मौत का आंकड़ा...

‘I Love Muhammad’ विवाद: बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

‘I Love Muhammad’ विवाद में बरेली हिंसा के बाद मौलाना तौकीर रजा...