Home Breaking News Top News चीन को सबक सिखाने के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, SCS में उसके दुश्मन देश के साथ करेगा युद्धाभ्यास
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

चीन को सबक सिखाने के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, SCS में उसके दुश्मन देश के साथ करेगा युद्धाभ्यास

Share
Share
नई दिल्ली। ड्रैगन को सबक सिखाने के लिए भारत अब बड़ा प्लान बना रहा है। भारत चीन के दुश्मन देश के साथ युद्धाभ्यास करने की तैयारी कर रहा है। भारत चीन को सख्त संदेश देने के लिए इस प्लान पर आगे बढ़ रहा है।
चीन को सबक सिखाने और उसे बड़ा मैसेज देने के लिए भारत पहली बार दक्षिण चीन सागर में उसके पड़ोसी दुश्मन देश वियतनाम के साथ साझा नौसेना अभ्यास करने जा रहा है। यह युद्धाभ्यास 26 और 27 दिसंबर को दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ ‘संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास’ होगा।
भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने यह जानकरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि  इस युद्धाभ्यास का मकसद दोनों देशों के बीच समुद्र में सहयोग को बढ़ाना है। नौसेना के अफसरों का कहना है कि इंडियन नेवी का पोत ‘आईएनएस किल्टन’ मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर गया है। लौटते समय यह इस अभ्यास में शामिल होगा।
बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी और वियतनामी समकक्ष गुयन जुआन फुक के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में दोनों देशों ने समुद्री सहित रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया था।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...