Home Breaking News कांग्रेस समझौता नहीं करेंगे, PM मोदी का खत्म होगा अहंकार :अशोक गहलोत…
Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

कांग्रेस समझौता नहीं करेंगे, PM मोदी का खत्म होगा अहंकार :अशोक गहलोत…

Share
Share

DESK : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेशी को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुये कहा कि उनकी पार्टी के दोनों शीर्ष नेता समझौता नहीं करेंगे तथा विचारधारा के आधार पर लड़ाई लड़ते रहेंगे। गहलोत ने कहा कि अहंकर किसी का नहीं बचा और ऐसे में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का अहंकार भी खत्म होगा।
[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी ने यह संदेश दे रखा है कि हम समझौता नहीं करेंगे, हम विचारधारा के आधार पर लड़ाई लड़ेंगे…इस सरकार ने सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी, डीआरआई, न्यायपालिका सब पर इतना दबाव बना रखा है कि वे निष्पक्ष होकर कोई काम करना चाहें तो भी नहीं कर सकतीं।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गहलोत ने कहा कि वक्त आ गया है कि हर हिंदुस्तानी को यह सोचना चाहिए कि हम देश को कहां ले जाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने ये बात लंदन में कही थी कि भाजपा ने पूरे देश के अंदर कैरोसिन छिड़क दिया है। अब आप देख लीजिए, क्या हो रहा है? दंगे हो रहे हैं, दंगे भड़काए जा रहे हैं, तनाव हो रहा है। उन्होंने जोरे देकर कहा कि मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री थे। उस वक्त इंदिरा गांधी जी को जेल में डाल दिया गया था। पूरा देश उठ खड़ा हुआ था और इंदिरा गांधी की आंधी चली थी।

[ads3]
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अहम-घमंड के साथ चल रहे हैं। अहम-घमंड तो आज तक किसी का चला ही नहीं, इनका भी नहीं चलने वाला, आज नहीं तो कल खत्म होगा। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि यह सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। दबाव बनाने की राजनीति चल रही है, यह जगजाहिर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में छिपाने के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ विरोधियों को निशाना बनाने की राजनीति हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...