Home Breaking News गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, काबुल में हुए तीन धमाकों में एक सिख सहित दो की मौत…
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीय

गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, काबुल में हुए तीन धमाकों में एक सिख सहित दो की मौत…

Share
Share

DESK. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमले हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे के पास पहले 3 धमाके सुनाई दिये। इसके बाद कुछ हथियारबंद आतंकियों के गुरुद्वारे के भीतर घुसने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी है जबकि 3 अन्य घायल हैं। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। विस्फोट काबुल के कार्ते परवान इलाके में हुआ। कार्ते परवान गुरुद्वारा उसी क्षेत्र में स्थित है। माना जा रहा है कि कम से कम 2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर हैं और तालिबानी लड़ाके उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा, ”हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे कार्ते परवान इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी। पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे के बाद दूसरा विस्फोट हुआ। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।” उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, विस्फोट के कारण आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उसने कहा, ‘विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के घायल हो जाने की आशंका है।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...