Home Breaking News वन विभाग पर लगा जुर्माना: ‘अवैध’ तरीके से पेड़ काटने को लेकर…करोड़ो का
Breaking NewsTop Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

वन विभाग पर लगा जुर्माना: ‘अवैध’ तरीके से पेड़ काटने को लेकर…करोड़ो का

Share
Share

DESK : दिल्ली सरकार के वन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के बिजवासन इलाके में ‘अवैध’ तरीके से 990 पेड़ों की कटाई करने पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) पर 5.93 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उप वन संरक्षक (पश्चिमी वन प्रभाग) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वन रक्षक ब्रह्मानंद मलिक द्वारा जमा की गई रिपोर्ट में यह पाया गया है कि बिजवासन इलाके के 4.09 हेक्टेयर इलाके में ‘आरएलडीए के अवैध, अनुचित और गैर पेशेवर कृत्य’ द्वारा करीब 990 पेड़ों को हटा दिया गया है या काट दिया गया है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह मामला तब प्रकाश में आया जब दो स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस और वन विभाग से इलाके में पेड़ों की कटाई के बारे में शिकायत की। आदेश में कहा गया कि वन प्रभाग ने पेड़ों के करीब 207 तना को 26 से 31 मई के बीच की गई खुदाई के दौरान मिट्टी और रेत से बरामद किया।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आदेश में कहा गया है, ‘‘(वन रक्षक)ब्रह्मानंद मलिक द्वारा सौंपे गए तथ्यों की समीक्षा, आरएलडीए द्वारा जमा किए गए जवाब और मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश में अपराध करने वाले आरएलडीए पर 5,93,70,967 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है और साथ ही निर्देश दिया जाता है कि जुर्माने की राशि डिमांड ड्राफ्ट के जरिये उप वन संरक्षक (पश्चिम) के कार्यालय में 30 जून तक या उससे पहले जमा कराई जाए अन्यथा अपराध करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए नावा बाजार के अंचल अधिकारी

पलामू (झारखंड) : पलामू प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...

नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

पटना : पिछले वर्ष नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन भारत के...