Home Breaking News Top News पाकिस्तानी: हेलिकॉप्टर क्रैश में 4 की मौत तो बलूच के विस्फोट में 2 लोगों की मौत
Top Newsअंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी: हेलिकॉप्टर क्रैश में 4 की मौत तो बलूच के विस्फोट में 2 लोगों की मौत

Share
Share

नई दिल्ली। पाकिस्तान में हुए विमान हादसे के बचाव अभियान में लगे पाकिस्तानी सेना का एक हेलिकॉप्टर देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तनी सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये हेलिकॉप्टर एक सैनिक का शव लेकर जा रहा था, हिमस्खलन के कारण दुर्घटना में मौत हो गई। बता दें कि ये दुर्घटना एस्टोर जिले के उत्तरी मिनीमर्ग क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई। मृतकों में पायलट, को-पायलट और दो सैनिक शामिल हैं।

सेना के बयान के मुताबिक, तकनीकी कारणों से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट का नाम सेजर एम. हुसैन, को-पायलट का नाम अयाज हुसैन है। वहीं दो सैनिक मुहम्मद फारुख और नायक इंजमाम आलम है। बता दें कि इसी साल 22 मई को कचारी में दर्दनाक विमान दुर्घटना हो गई थी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में लगभग 97 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  उतरने से पहले ही रिहायशी इलाके पर गिर गया था।

फुटबॉल मैदान के पास हुए विस्फोट में दो की मौत

वहीं बलूचिस्तान प्रांत में एक फुटबॉल मैदान के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट पंजगुर जिले में हुआ, जब दो टीमों के खिलाड़ी और दर्शक मैच के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे। प्रांतीय प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घायलों में एक हाई स्कूल के लड़के भी शामिल है, जो मैच खेलने और देखने आए थे। उनमें से कई की हालत गंभीर थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विस्फोट एक मोटरसाइकिल में लगाए गए आइडी से हुआ। इस शक्तिशाली विस्फोट में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों ने कहा कि इस घटना की जांच जारी है। किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...