Home Breaking News IAS अधिकारी के घर से मिला 12.5 किलो सोना,तीन किलो चांदी की ईंट साथ ही …
Breaking NewsTop Newsजुर्म

IAS अधिकारी के घर से मिला 12.5 किलो सोना,तीन किलो चांदी की ईंट साथ ही …

Share
Share

DESK : भ्रष्टाचार के मामले में बुरी तरह से फंसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय पोपली की गिरफ्तारी के चार दिन बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को सेक्टर 11, चंडीगढ़ में उसके घर में छापेमारी की। जहां घर के स्टोर रूम से करोड़ों रुपए के सोना-चांदी बरामद किया है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान आईएएस अधिकारी के बेटे कार्तिक पोपली की मौत हो गई है। जिससे यह पूरी कार्रवाई संदेह के घेरे में आ गई है। आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी का आरोप है कि उनके सामने बेटे को गोली मारी गई है। वहीं जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि उनके बेटे ने कार्रवाई के डर से खुद को गोली मार ली थी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले चंडीगढ़ के हुए कार्रवाई के दौरान आईएएस अधिकारी के घर से 12 किलो सोना, 3 किलो चांदी, चार एप्पल आईफोन, एक सैमसंग फोल्ड फोन और दो सैमसंग स्मार्टवॉच बरामद की है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिसमें 12 किलोग्राम सोने में 9 सोने की ईंटें ( प्रत्येक 1 किलोग्राम), 49 सोने के बिस्कुट और 12 सोने के सिक्के शामिल हैं, जबकि 3 किलो चांदी में 3 चांदी की ईंटें ( हरेक 1 किलोग्राम) और 18 चांदी के सिक्के ( हरेक 10 ग्राम) शामिल हैं।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संजय पोपली पंजाब सरकार में पेंशन डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। उन पर आरोप लगा कि सीवरेज बोर्ड का CEO रहते हुए 7.3 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था। जिसमें से 3.50 लाख की पहली किश्त दी जा चुकी है। दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर हरियाणा के करनाल के ठेकेदार ने पंजाब सीएम की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। जिसके बाद पोपली को गिरफ्तार कर लिया गया था।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संजय पोपली के बयानों के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और घर के स्टोर रूम में छिपाकर रखा सोना, चांदी और मोबाइल फोन बरामद किए।करोड़ों रुपये की इस बरामदगी के बाद विजिलेंस ने पंजाब भर में पोपली के अन्य स्थानों की संपत्तियों की तलाश शुरू कर दी है।

[ads5]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले आईएएस संजय पोपली के घर से विजिलेंस को कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ था। पोपली के चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित घर की तलाशी में विजिलेंस को 73 कारतूस मिले थे। दो हथियार भी मिले थे। इस मामले में विजिलेंस ने चंडीगढ़ पुलिस में आर्म्स एक्ट के तहत पोपली के खिलाफ मुकदमा भी कराया था।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस पूरी कार्रवाई में अधिकारी के बेटे की मौत ने मामले का संदिग्ध बना दिया है। पोपली ने मीडिया से रोते-रोते कहा कि मेरे बेटे का मर्डर हुआ है और मैं खुद इसका प्रत्यक्षदर्शी हूं। अब विजिलेंस वाले मुझे दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। परिजन का आरोप है कि संजय पोपली पर झूठे बयान देने का दबाव बनाया जा रहा था। विजिलेंस कुछ रिकवरी करने घर गई थी। इस दौरान विजिलेंस के अफसरों व संजय पोपली के बेटे कार्तिक से बहस हुई। कार्तिक की मां ने कहा कि जब वह ऊपर गईं तो देखा कि विजिलेंस वाले उनके बेटे पर पिस्टल ताने हुए हैं। उन लोगों ने उनको नीचे भेज दिया लेकिन जैसे ही वह नीचे पहुंची, गोली चलने की आवाज सुनी। संजय पोपली की पत्नी ने कहा कि कार्तिक को विजिलेंस ने गोली मार दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या, शव गड्ढे में दबाकर छिपाया।

अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्र के ज्वालागढ़ गांव में एक दिल दहला...

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत,आरोपी पर FIR दर्ज।

खनियांधाना (मप्र) । खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछरौनी में...

AMU के हॉस्टल में छापेमारी, छात्र के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद।

अलीगढ़ (यूपी) । अलीगढ़ में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा...

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

राँची (झारखंड) । रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन...