Home Breaking News बीजेपी के भोजपुरी सितारों का बोलबाला, मनोज तिवारी, रवि किशन और अब निरहुआ…पढ़िए पूरी खबर
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशमनोरंजनराज्य

बीजेपी के भोजपुरी सितारों का बोलबाला, मनोज तिवारी, रवि किशन और अब निरहुआ…पढ़िए पूरी खबर

Share
Share

DESK : बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में भी अभिनेता से नेता बनने की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को लोकसभा उपचुनाव के आए नतीजों के बाद एक और भोजपुरी सुपरस्टार की राजनीति में एंट्री हो गई है। पहले मनोज तिवारी इसके बाद रवि किशन और अब दिनेश लाल यादव भी चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। तीनों ही सुपरस्टार ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे हैं। भोजपुरी स्टार और गायक मनोज तिवारी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन गोरखपुर से लोकसभा सदस्य हैं। अब तक आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को हराने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी भाजपा से सांसद बने हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

2003 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला में एक्टर का किरदार निभाने वाले गायक मनोज तिवारी 2014 में भाजपा की टिकट से दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ा और जीता भी। उन्होंने आप के आनंद कुमार को एक लाख 44 हजार 084 वोटों से हराया था। 2019 में भी भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा और जीता। तब से वह भातपा के सांसद बने हुए हैं। मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद की भी कमान संभाल चुके हैं।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले भोजपुरी सुपर स्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने पहली बार 2014 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2017 में रवि किशन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जब उम्मीदवारों की सूची जारी की गई तो उसमें रवि किशन का भी नाम था। उन्होंने गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से सपा के उम्मीदवारा रामभूल निषाद को भारी मतों से पराजित किया था।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

2008 में भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से भोजपुरी स्टार बने दिनेश लाल यादव अब आजमगढ़ से सांसद बन चुके हैं। दिनेश लाल यादव ने सपा के कब्जे में रही इस सीट पर कमल खिला दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा...

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के लिए BFTAA द्वारा श्रद्धांजलि सभा

मुंगेर (बिहार) : अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को बिहार फ़िल्म एंड...

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...