Home Breaking News Top News राहुल गांधी का पुराना वीडियो शेयर कर जे.पी नड्डा ने कहा- कांग्रेस का किसानों से कुछ लेना-देना नहीं है
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

राहुल गांधी का पुराना वीडियो शेयर कर जे.पी नड्डा ने कहा- कांग्रेस का किसानों से कुछ लेना-देना नहीं है

Share
Share
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो के माध्यम से नड्डा ने किसान आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस पर निशाना साधा है।
वीडियो के कैप्शन में जेपी नड्डा ने लिखा है कि पहले आप जिस चीज की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है। देश हित, किसान हित से आपका कुछ लेना-देना नहीं है। आपको सिर्फ राजनीति करनी है। लेकिन आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नहीं चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके है।

“>

बता दें कि नड्डा ने जो वीडियो शेयर की है उसमें राहुल गांधी बोल रहे हैं, कुछ साल पहले यूपी में मेरा दौरा था और एक किसान ने मुझसे सवाल पूछा कि राहुल जी एक बात हमें समझाइए कि हम आलू बेचते हैं 2 रुपये किलो, जब हमारे बच्चे चिप्स का पैकेट खरीदते हैं, तो 10 रुपये का पैकेट आता है, उसमें एक आलू होता है। किसान ने मुझसे पूछा कि यह क्या जादू हो रहा है। मैंने किसानों से पूछा कि आपको क्या लगता है कि इसका क्या कारण है। राहुल जी जो फैक्ट्रियां बनती हैं, वे हमसे दूर होती हैं। अगर हम डायरेक्ट ही अपना माल फैक्ट्री में बेच पाते, तो जो लोग बीच में से पैसा ले जाते हैं, बिचौलिये को फायदा नहीं होगा और पूरा पैसा हमें मिलेगा। यह फूड पार्क के पीछे की सोच थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...