Home Breaking News CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने दिया भाजपा को लेकर बड़ा बयान!
Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्रराज्य

CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने दिया भाजपा को लेकर बड़ा बयान!

Share
Share

DESK : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस के ‘मास्टरस्ट्रोक’ के कारण वह मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को लगा कि भाजपा सत्ता के लिए बेताब है, लेकिन सच में यह देवेंद्र जी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बड़ी संख्या में विधायकों के होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को सत्ता सौंपने के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है।” राजभवन में बृहस्पतिवार शाम एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री और फडणवीस के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिंदे ने कहा, ‘‘उनके फैसले से राज्य और देश के लोगों को बड़े दिल की एक नयी मिसाल देखने को मिली।”

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिंदे ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘सबसे ज्यादा संख्या वाली पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावा करती है, लेकिन इस मामले में, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा और विशेष रूप से देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने बड़ा दिल दिखाया और एक शिव सैनिक को यह मौका दिया।” शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस का पिछला कार्यकाल उनके काम आएगा क्योंकि वह राज्य का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस अपने (पार्टी) वरिष्ठों के निर्देशों के कारण इस मंत्रिमंडल में शामिल हुए। मैं इसके कारण खुश हूं क्योंकि उनका अनुभव राज्य में विकास कार्यों को गति देने में काम आएगा।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...