Home Breaking News 24 साल बाद मिला न्याय: 350 रुपए रिश्वत लेने का आरोप में हुई थी जेल, 24 साल बाद हाईकोर्ट ने किया बरी…
Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्रराज्य

24 साल बाद मिला न्याय: 350 रुपए रिश्वत लेने का आरोप में हुई थी जेल, 24 साल बाद हाईकोर्ट ने किया बरी…

Share
Share

DESK. देश की न्याय व्यवस्था की सुस्त चाल को लेकर तरह तरह के सवाल किए जाते हैं. अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें भ्रष्टाचार के मामले 24 साल बाद आरोपी को बरी कर दिया गया है. भ्रष्टाचार के मामले में 24 साल पहले दोषी ठहराए जाने और एक साल की सजा पाने वाले एक पुलिसकर्मी को बंबई हाईकोर्ट ने आरोप से बरी कर दिया है. अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा कि पुलिसकर्मी ने 350 रुपये की रिश्वत स्वीकार की थी.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महाराष्ट्र भ्रष्टाचार-निरोधक ब्यूरो ने 1988 में तत्कालीन पुलिस उप निरीक्षक दामू अव्हाड के खिलाफ 350 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया था. अगस्त 1998 में नासिक की एक विशेष अदालत ने दामू को दोषी ठहराते हुए एक साल कैद की सजा सुनायी थी. दामू ने इसी साल उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की थी. जस्टिस वीजी वशिष्ठ की एकल पीठ ने पारित अपने आदेश में कहा कि केवल आरोपी से पैसे की बरामदगी के आधार पर उसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता और अभियोजन दामू के खिलाफ मामले को साबित करने में विफल रहा है.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आदेश की प्रति शुक्रवार को उपलब्ध हुई. अदालत ने नासिक में येओला तालुका पुलिस थाने में तैनात तत्कालीन उप निरीक्षक को बरी कर दिया. अभियोजन के अनुसार, दामू ने मार्च 1988 में एक व्यक्ति से उसके भाई को जमानत दिलाने में मदद के एवज में कथित तौर पर 350 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...

उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

मेयर ने नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण कुमार चौहान को दिलाई शपथ। धनबाद...

उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी कानून – व्यवस्था। धनबाद...

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय व्यवस्था सुधारने पर हुआ प्रशिक्षण। नो...