Home Breaking News धर्म : बिहार में दिखी इंसानियत की मिसाल, मुस्लिम परिवार ने किया हिंदू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार…
Breaking NewsTop Newsराज्य

धर्म : बिहार में दिखी इंसानियत की मिसाल, मुस्लिम परिवार ने किया हिंदू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार…

Share
Share

DESK : जहा आज कल देश में धर्म के पर लोगों को मारा जा रहा है तो वही बिहार में धर्म से बड़ी इंसानियत होती नजर आई है… एक मुस्लिम परिवार ने भाईचार और सौहार्द्र की मिसाल पेश की। राजा बाजार के सबनपुरा में हिंदू बुजुर्ग की अर्थी सजाने के बाद उसे कंधा देकर मुस्लिम लोगों ने ही अंतिम संस्कार किया।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सबनपुरा के लोगों ने बताया कि मो. अरमान की दुकान पर 25 वर्ष पहले रामदेव भटकते हुए आये थे। जिसके बाद रामदेव को अरमान ने काम पर रख लिया। तब से अब तक रामदेव मो. अरमान के यहां परिवार के सदस्य की तरह रहते थे। शुक्रवार को 75 वर्षीय रामदेव का निधन हो गया। अरमान के परिवार और आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग करते हुए रामदेव की अर्थी तैयार की और कंधा देकर श्मशान तक ले गए। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। इधर, रामदेव की मौत से अरमान का पूरा परिवार में सदमे है। बताया गया कि रामदेव के परिवार में कोई नहीं था। उसका सबकुछ अरमान और उनका परिवार ही था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रामदेव साह (75) के निधन से रिजवान के पूरे परिवार में शोक की लहर है। मो. रिजवान ने कहा कि रामदेव साह को 25 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति लेकर आया था। उसने कहा कि काम के लिए ये भटक रहे हैं। मेरा दुकान बुद्धा प्लाजा में मदीना होजियरी के नाम से है। मैंने बगैर कुछ पुछे काम पर रख लिया था। रामदेव पढ़े लिखे थे। मेरे यहां एकाउंट देखते थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...