Home Breaking News भारत बनेगा ‘विश्वगुरू’: राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बोले अमित शाह…. 30 से 40 साल तक रहेगा BJP का युग…
Breaking NewsTop Newsपश्चिम बंगालराज्य

भारत बनेगा ‘विश्वगुरू’: राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बोले अमित शाह…. 30 से 40 साल तक रहेगा BJP का युग…

Share
Share

DESK : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी दलों को बिखरा हुआ बताया और कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ रहे है लेकिन ‘‘गांधी परिवार” डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने यह भी कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत ‘विश्वगुरू’ बनेगा। शाह के संबोधन से जुड़े अंशों को मीडिया से साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को यह जानकारी दी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उनके मुताबिक शाह ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण को बहुत बड़ा अभिशाप बताया और कहा कि देश की राजनीति से इनका अंत होकर ही रहेगा। सरमा के मुताबिक शाह ने कहा कि विपक्ष आज विपक्ष बिखरा हुआ है। कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है।” शाह ने कहा कि आज कांग्रेस हताशा और निराशा में केंद्र सरकार की हर कल्याणकारी योजना का विरोध करती है, वह चाहे सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हो, कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना हो या फिर कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया’ हो गया है। वह देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है। शाह ने अपने संबोधन के दौरान गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चीट का उल्लेख किया और इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि राजनीति से प्रेरित इस मामले के खिलाफ मोदी ने 19 सालों तक लड़ाई लड़ी लेकिन एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर की तरह उन्होंने (मोदी) ने विष गले में उतार लिया। SIT की पूछताछ का सामना किया। अपमान सहा लेकिन संविधान के प्रतिनिष्ठा कायम रखी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ प्रर्वतन निदेशालय द्वारा उनसे हुई पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ‘‘ड्रामा” किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में परिवारों के शासन को हराएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...