Home Breaking News ममता बनर्जी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पूरी रात घर में बैठा रहाअंजान शख्स उनके साथ…
Breaking NewsTop Newsराज्य

ममता बनर्जी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पूरी रात घर में बैठा रहाअंजान शख्स उनके साथ…

Share
Share

DESK :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी के दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास में एक व्यक्ति अवैध रूप से घुस गया और लगभग पूरी रात आवास में ही छिपा रहा। रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के निजी आवास की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है कि आरोपी कैसे इतने व्यापक सुरक्षा घेरे के बावजूद आवास में कैसे घुस गया और बिना किसी की जानकारी के पूरी रात आवास में ही रहा।[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने कहा कि आरोपी एक दीवार पर चढ़कर हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित बनर्जी के आवास में शनिवार देर रात करीब 1 बजे घुसा। पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा में सेंध लगने की घटना की सूचना मिली है। एक शख्स किसी शरारतपूर्ण मंशा से मुख्यमंत्री आवास परिसर में घुस गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पूरी रात घर के एक कोने में बैठा रहा और सुबह सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने कालीघाट पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी मानसिक रोगी जान पड़ रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि हम उससे बात कर रहे हैं और उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हम यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या उसने किसी के कहने पर मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश किया। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अवांछित गतिविधि पर नजर रखने के लिए बनर्जी के आवास के पास कालीघाट पुल पर लोहे की लंबी छड़ें लगाई गई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए नावा बाजार के अंचल अधिकारी

पलामू (झारखंड) : पलामू प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...

नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

पटना : पिछले वर्ष नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन भारत के...