Home Breaking News अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर ‘फ्रीडम डे परेड’ के दौरान हुए फायरिंग, 6 की मौत, 31 घायल…
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर ‘फ्रीडम डे परेड’ के दौरान हुए फायरिंग, 6 की मौत, 31 घायल…

Share
Share

DESK : अमेरिका में इस साल बेगुनाह लोगों पर गोलियां चलाने का सिलसिला कम होता नजर नहीं आ रहा है। अब तक आधा दर्जन ऐसी घटनाएं हो चुकी है। बीती रात भी अमेरिका में मनाई जा रहे स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की घटना हुई है। इस फायरिंग की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं 31 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें यह लगातार दूसरा साल है, जब फ्रीडम डे के अवसर पर फायरिंग हुई है। पिछले साल भी फ्रीडम डे पर फायरिंग की घटना हुई थी, उसमें 19 जानें गई थीं।[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घटना इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की है, यह शिकागो का एक उपनगर है। बताया गया कि यहा अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ्रीडम डे परेड का आयोजन किया गया था। परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। लेकिन परेड शुरू होने के साथ ही गोलियां चलने लगी। जिसे देखते हुए 10 मिनट बाद ही परेड रोक दिया गया। गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने एक स्टोर की छत से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इलाके की घेराबंदी कर हमलावर की तलाश की जा रही है। हाईलैंड पार्क के सिक्योरिटी चीफ क्रिस ओ’नील ने बताया कि पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रही है। नील के मुताबिक, हमलावर 18 से 20 साल का एक युवक है। उसका रंग गोरा है और बाल लंबे हैं। वह सफेद या नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए है। घटनास्थल से पुलिस ने एक गन रिकवर की है।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घटना की एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया किवे अपने साथियों के साथ परेड फ्लोट पर मौजूद थीं। उन्होंने अचानक लोगों के चीखने की आवाज सुनी। लोग बदहवास अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। वे कह रहे थे- यहां से भागो..कोई शूटर है..कोई शूटर है… गोलियां बरसा रहा है। हालांकि मैंने किसी भी घायल को नहीं देखा। लेकिन लोगों का डर दुखद था।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

FBI शिकागो के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस टीम घटनास्थल पर तैनात कर दी गई है। हम अभी हमलावर को पकड़ नहीं पाए हैं, लेकिन हम जल्द ही अपराधी को पकड़ लेंगे। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई है और हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- मैं इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...