Home Breaking News प्यार में रोड़ा बन रहे पिता की बेटी ने ही करा दी हत्या, सुपारी में बदमाशों को दी हीरे की अंगूठी…
Breaking NewsTop Newsझारखण्डराज्य

प्यार में रोड़ा बन रहे पिता की बेटी ने ही करा दी हत्या, सुपारी में बदमाशों को दी हीरे की अंगूठी…

Share
Share

DESK : झारखंड पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस को सुलझा लेने का दावा किया है। सरायकेला के आदित्यपुर में बीते 29 जून को हुई पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बेटी के प्रेम प्रसंग के कारण पूर्व विधायक के साले कन्हैया सिंह की हत्या कर दी गई थी। मृतक कन्हैया सिंह की बेटी ने ही पिता की हत्या की सुपारी अपराधियों को दिया था। सुपारी के तौर पर उसने अपनी हीरे की अंगूठी बदमाशों को दी थी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल विधायक के साले कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा सिंह, उसके ब्वॉयफ्रेंड राजवीर सिंह और शूटर सरायकेला-खरसावां के कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू के बेटे निखिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि मृतक की बेटी अपर्णा और राजवीर के बीच पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी के प्रेम प्रसंग का पूर्व विधायक के साले कन्हैया सिंह लगातार विरोध कर रहे थे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसको लेकर कन्हैया सिंह ने बेटी अपर्णा का प्रेमी राजवीर को धमकी भी दी थी। कन्हैया सिंह ने राजवीर के घर वालों के साथ दुर्व्यवहार किया था और राजवीर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह के डर से राजवीर के पिता ने मांझी टोला स्थित अपना घर औने पौने दाम में बेच दिया था और मानगो में किराये के मकान में रहने लगे थे। राजवीर ने भी अपर्णा से बातचीत करना बंद कर दिया था। लेकिन राजवीर के प्यार में पागल अपर्णा ने चूहे की दवा खाकर सुसाइड करने का वीडियो बनाकर राजवीर को भेज दिया।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिससे राजवीर बुरी तरह से घबरा गया और उसने फिर से अपर्णा से बातचीत शुरू कर दी। इस बात की जानकारी मिलने पर कन्हैया सिंह आगबबूला हो गए और राजवीर को जान से मारने की धमकी दे दी। राजवीर ने इस बात की जानकारी अपने दोस्त निखिल गुप्ता को दी। निखिल गुप्ता से भी कन्हैया सिंह की पुरानी अदावत थी। निखिल कन्हैया सिंह से बदला लेने की तैयारी में जुट गया। अपर्णा अपने पिता की हर गतिविधि की जानकारी अपने प्रेमी राजवीर को देती थी।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

20 जून को अपर्णा को कन्हैया सिंह किसी काम से बिहार के सोनपुर गए थे। इस बात की जानकारी अपर्णा ने अपने प्रेमी दो दी। जिसके बाद राजवीर, निखिल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू का बेटा सोनपुर पहुंचे और कन्हैया सिंह को गोली मारने की कोशिश की लेकिन कन्हैया सिंह इस हमले में बच गए। 29 जून को अपर्णा ने अपने पिता कन्हैया सिंह के लौटने की जानकारी आरोपियों को दी। निखिल गुप्ता और उसके दोनों सहयोगियों ने कन्हैया सिंह की हत्या कर दी। हत्या के लिए अपर्णा के प्रेमी राजवीर ने शूटर निखिल गुप्ता को पांच हजार रुपए एक बोतल शराब और हीरे की अंगूठी दी थी। शूटर को दी गई हीरे की अंगूठी पूर्व विधायक के साले कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा की थी।

[ads5]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने जोरदार आंदोलन किया था और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी थी। राज्य में गिरती कानून व्यव्स्था पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा था। जब हत्याकांड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे का नाम आया तो कांग्रेस की बोलती बंद हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू के बेटे की पटना में हथियार तस्कर से जान पहचान थी। 20 जून को कन्हैया सिंह की हत्या के लिए पटना से हथियार लेकर वह राजवीर और निखिल के साथ सोनपुर गया था। कन्हैया सिंह की हत्या करने के बाद राजवीर और निखिल गुप्ता फरार हो गए थे लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बेटा केस में नाम नहीं आने से बेफिक्र था। लेकिन पुलिस उसे ट्रेस कर रही थी, जैसे ही वह आदित्यपुर पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...