Home Breaking News CM मान ने बरकरार रखा परंपरागत पंजाबी रिवाज, हाथों से दिए खास डिब्बे…
Breaking NewsTop Newsपंजाबराज्य

CM मान ने बरकरार रखा परंपरागत पंजाबी रिवाज, हाथों से दिए खास डिब्बे…

Share
Share

DESK : 8 जुलाई (3 दिन पहले) शादी के बंधन में बंधे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी रिहायश पर बधाई देने आने वालों को मुख्यमंत्री मान द्वारा परंपरागत पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार भाजी के डिब्बे दिए जा रहे हैं जिसमें जोधपुरी लड्डू, नमकीन मटरी, मखाने व मट्ठी शामिल हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रविवार को लुधियाना से मुख्यमंत्री को बधाई देने गए विधायकों में शामिल मदन लाल बग्गा व अशोक पराशर पप्पी ने बताया कि विभिन्न हलकों के ‘आप’ विधायकों ने नवविवाहित मान दम्पति को विवाह की बधाई दी तो मुख्यमंत्री ने भी सभी विधायकों का पारिवारिक सदस्य की तरह सम्मान किया और बाकायदा उनके हाथों में भाजी के डिब्बे देकर उनका मुंह भी मीठा करवाया।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सी.एम. को बधाई देने वाले विधायकों में बग्गा, पराशर समेत दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल, सर्बजीत कौर मानूके, हरदीप सिंह मुंडियां समेत अन्य विधायक शामिल रहे। मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी ने विधायकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। विधायक बग्गा ने बताया कि मुख्यमंत्री मान द्वारा विधायकों को पंजाब की परंपरागत रीति के अनुसार मिठाई के रूप में भाजी के डिब्बे भी दिए गए हैं।

फोटो का आभार ऑनलाइन मीडिया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...