Home Breaking News 5 सितंबर को होगा ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान, जानें कौन है रेस में…
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीय

5 सितंबर को होगा ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान, जानें कौन है रेस में…

Share
Share

DESK : बोरिस जॉनसन का स्थान लेने वाले ब्रिटेन में सत्तारूढ़ ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के नए नेता एवं देश के नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी। पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए जिम्मेदार निकाय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नया प्रधानमंत्री निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेगा। ‘1922 कमेटी ऑफ कंजर्वेटिव बैकबेंच’ के सांसदों ने चुनाव के लिए समय सारिणी और नियम निर्धारित किए। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर मंगलवार को शुरू और समाप्त भी होगी।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री पद के लिए अब तक 11 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं। ब्रिटेन के भारतीय मूल के पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज़ ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी में बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं। ‘1922 समिति’ के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने कहा, ‘‘ निश्चित ही, पांच सितंबर को हमारे पास इसका जवाब होगा और पार्टी का नया नेता निर्वाचित होगा तथा उसकी घोषणा की जाएगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...