Home Breaking News महाराष्ट्र : 5 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल; एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा ऐलान
Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र : 5 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल; एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा ऐलान

Share
Share

DESK : महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा डीजल के दाम में भी 3 रुपये लीटर की कमी होगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई में अपनी सरकार के इस फैसले का ऐलान किया। सीएम बनने के तुरंत बाद ही एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती का ऐलान किया था, जिस पर अब अमल किया गया है। आज कैबिनेट की बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मीडिया से बातचीत में फैसले का ऐलान किया।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार के खजाने पर 6,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे फैसले लेगी जिससे भविष्य में लोगों को राहत मिले। एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज की बैठक में सरकार ने जनहित में कुछ फैसले लिए हैं। हम समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय करते रहेंगे। हमने कैबिनेट की पहली बैठक में इसकी शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि आज हमने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने का फैसला किया है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्र सरकार ने 4 नवंबर, 2021 और 22 मई, 2022 को दो बार ईंधन पर टैक्स घटाया था। दोनों बार केंद्र ने कहा था कि राज्य सरकार को भी टैक्स कम करना चाहिए, लेकिन तत्काली उद्धव ठाकरे सरकार की ओर से इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई भाजपा शासित राज्यों की ओर से उसी दौरान पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती का ऐलान किया था। वहीं विपक्षी राज्यों का कहना था कि केंद्र सरकार ने जो इजाफा किया था, उसे ही वापस लिया है और कोई अलग से राहत आम लोगों को नहीं दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...